गोरखपुर: घरेलू विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 November 2026, 2:08 PM IST

Gorakhpur: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

गोली लगने की सूचना मिली

पुलिस के अनुसार, 14 और 15 नवंबर की मध्यरात्रि में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके की जांच और प्रारंभिक छानबीन में मामला आपसी घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हुआ। प्रथम दृष्टया व्यक्ति द्वारा स्वयं को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है।

रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, पाक एजेंट से सम्पर्क का खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए, ताकि घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

इजरायल के पास 90 परमाणु बम! अब समंदर में छिपकर दुश्मनों पर नजर रखेगी न्यूक्लियर पनडुब्बी, अमेरिका क्यों साधे है चुप्पी?

आगे की कार्रवाई शुरू

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने वीडियो बाइट जारी कर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अब घरेलू विवाद की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 November 2026, 2:08 PM IST