गोरखपुर: ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश,पीड़ित को लौटने पड़े इतने रुपये

बड़हलगंज साइबर फ्रॉड (Online Fraud) की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही हुई। थानाध्यक्ष बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में और पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न की गई।,पढिए पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 10 September 2025, 7:37 PM IST
google-preferred

गोरखपुर:  बड़हलगंज  साइबर फ्रॉड (Online Fraud) की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  बड़ी कार्यवाही हुई।  थानाध्यक्ष बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में और पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न की गई। इस अभियान में थाना बड़हलगंज की साइबर टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाकर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया और पीड़ित को आर्थिक राहत दिलाई।

क्या है पूरा मामला

एक व्यक्ति जो साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ था, गलती से अपने यूपीआई खाते से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 20,000 रुपये ट्रांसफर कर बैठा। आर्थिक रूप से चिंतित और मानसिक तनाव से ग्रसित पीड़ित ने तत्काल थाना बड़हलगंज में शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इस कार्यवाही में उ0नि0 सुनील सिंह मय पुलिस टीम ने अत्यंत कुशलता व तत्परता का परिचय देते हुए साइबर फ्रॉड के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की।

 साइबर अपराधियों के हौसले पर भी करारा प्रहार

टीम ने तकनीकी उपकरणों का उपयोग करते हुए ट्रांजेक्शन के स्रोत की पहचान की और संबंधित अज्ञात खाते का पता लगाया। तत्पश्चात, पुलिस टीम ने प्रभावी संवाद व कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित खाते से 20,000 रुपये को पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। इस कार्यवाही से पीड़ित के चेहरे पर राहत की मुस्कान लौट आई और साइबर अपराधियों के हौसले पर भी करारा प्रहार हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, उ0नि0 सुनील सिंह उ0नि0 राजेश ठाकुर ,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी विनय चौहान  का0 उपेन्द्र कुश्वाहा का0 महेश कुमार

 साइबर फ्रॉड के खिलाफ कठोर कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए विभाग लगातार नए-नए उपाय अपना रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। यह कार्यवाही एक मिसाल बनी है, जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने और साइबर फ्रॉड के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कारगर कार्रवाईयां जारी रहेंगी।

Maharajganj Crime News: जंगल से मासूम प्रिंस का क्षत-विक्षत शव बरामद, गांव में पुलिस बल तैनात

 

 

 

Location :