गोरखपुर में ब्रह्मभोज बना खूनी दावत! आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव कुमार की हो गई हत्या?

गोरखपुर हत्या मामले में सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द गांव में ब्रह्मभोज के दौरान विवाद के बाद शिव कुमार तिवारी की मौत हो गई। आरोप है कि उनके साथ मारपीट और हमला किया गया। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के जरिए हत्या की असली वजह तलाश रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 August 2026, 8:07 AM IST

Gorakhpur: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में ब्रह्मभोज के कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद शिव कुमार तिवारी के साथ मारपीट की गई और गोली मारने के साथ धारदार हथियार से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ब्रह्मभोज के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में ब्रह्मभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अहिरौली निवासी शिव कुमार तिवारी भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि शुरुआती कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद में शामिल लोगों ने शिव कुमार के साथ मारपीट की और उन पर हमला कर दिया।

बिजनौर में एक छोटी सी लापरवाही ने ली महिला की जान, सिर हुआ धड़ से अलग, परिजनों में कोहराम

सड़क किनारे मिला शव

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया।

तीन नामजद समेत 10 हिरासत में

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सिकरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के साथ सात अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हत्या की वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।

कंधे पर कांवड़, पैरों में स्केट्स… बाबा के लिए दो बच्चों की ऐसी भक्ति देख आप भी करेंगे सलाम

असली वजह की तलाश में पुलिस

पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पूरी ने वीडियो बाइट जारी कर मामले की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल तीन नामजद समेत 10 लोगों के हिरासत में होने के बाद पुलिस की पूछताछ जारी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ब्रह्मभोज में शुरू हुए विवाद ने आखिर इतना खूनी रूप कैसे लिया और इस वारदात में किस-किस की भूमिका थी।

Location :  Gorakhpur

Published :  9 August 2026, 8:05 AM IST