बंद कमरे का टूटा दरवाजा, फंदे पर लटका शव और हाथ में मिला रहस्यमयी नोट… गोरखपुर की मौत ने खड़े किए कई सवाल

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में युवक बृजेश कुमार गौड़ का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों पर अभी रहस्य बना हुआ है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 July 2026, 11:25 AM IST

Gorakhpur: जिले के खजनी थाना क्षेत्र के छताई गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ में एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच का इंतजार किया जा रहा है।

बंद कमरे में मिला शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बृजेश कुमार गौड़, पुत्र स्वर्गीय रामदास गौड़, निवासी छताई गांव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब घर के अंदर पहुंचे तो बृजेश का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

हाथ में मिला कथित सुसाइड नोट, पुलिस ने किया कब्जे में

घटनास्थल से पुलिस को मृतक के हाथ में एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

पिता थे नामी IAS और खुद बने UP के तेजतर्रार IPS; जानें इतिहास के छात्र रहे सुजीत पांडेय की पढ़ाई और सफर की इनसाइड स्टोरी

पत्नी मायके में थी, सूचना मिलते ही मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके में थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह घर पहुंचीं और शव देखकर बदहवास हो गईं। बृजेश अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 July 2026, 11:24 AM IST