हैवानियत की हदें पार, फिर खून से रचा कत्ल का खौफनाक खेल! जब खुला दरिंदगी का राज, तो दहल उठा गोरखपुर

गोरखपुर के गीडा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप में रविप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर निवासी आरोपी के खिलाफ गीडा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 August 2026, 7:56 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के परसौना निवासी रविप्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गीडा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 382/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1), 76, 3(5) और 70(1) धाराएं लगाई गई हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रविप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur Prince Missing: पुलिस, एसडीआरएफ की चार टीमें तीसरे दिन भी तलाश में; परिवार ने हत्या बताकर करदी सड़क जाम

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

महिला अपराधों के खिलाफ चल रहा अभियान

गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले में गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Gorakhpur: हाईवे पर मौत का सफर! ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत और 14 यात्री घायल

गिरफ्तारी करने वाली टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पाण्डेय और उपनिरीक्षक शिवम पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 August 2026, 7:56 PM IST