गोरखपुर में विसर्जन के दौरान खूनी तांडव: डीजे पर डांस बना नासूर, 15 साल के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

गोरखपुर के गोला में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद! 15 साल के छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, लगे 10 टांके। जानिए क्या है पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 8:17 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के गोला उपनगर में सोमवार की देर रात आस्था और भक्ति का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। सरयू तट की ओर जा रहे गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी हमले में तब्दील हो गया।

जुलूस में शामिल 15 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र ऋषभ कुमार सोनकर की गर्दन पर एक अज्ञात मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से जोरदार हमला कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि छात्र लहूलुहान होकर तुरंत जमीन पर गिर पड़ा, जिससे पूरे जुलूस में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बदला लेने की नीयत से घात लगाकर किया हमला

घटना रात करीब 9:30 बजे खटिकाना टोला के पास हुई। कौड़ीराम स्थित आरपीएम स्कूल का छात्र ऋषभ अपने दोस्तों के साथ विसर्जन जुलूस में डांस कर रहा था। इसी दौरान पास में हाथ में चप्पल लेकर नाच रहे एक अन्य युवक से चप्पल लगने को लेकर ऋषभ की कहासुनी हो गई।

गोरखपुर नगर निगम में टैक्स वसूली पर सख्ती! 40% लक्ष्य के मुकाबले कहीं 21% तो कहीं 34% ; अफसरों को चेतावनी

उस वक्त तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोपी युवक के सिर पर खून सवार था। जुलूस जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ा, आरोपी ने पीछे से आकर ऋषभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौका देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस फोर्स

खून से लथपथ ऋषभ को साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत इलाज शुरू किया और उसकी गर्दन पर करीब 10 टांके लगाए। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है।

चुनावी बिगुल से पहले अलर्ट मोड में गोरखपुर प्रशासन, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रियलिटी चेक

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ की। गोला थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, और परिजनों की तहरीर मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  22 September 2026, 8:17 AM IST