गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले चालक और क्लीनर

गोरखपुर में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास सुबह करीब 5 बजे मक्का लदे ट्रक और डंपर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 10:14 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास सुबह करीब 5 बजे मक्का लदे ट्रक और डंपर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

यह है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान कुशीनगर से लखनऊ जा रहे मक्का लदे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और कुछ ही सेकेंड में उसमें आग लग गई। आग ने देखते ही देखते डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकल कर्मियों ने डंपर के अंदर देखा तो चालक और क्लीनर पूरी तरह जल चुके थे। उनके केवल कंकाल ही बरामद हो सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

खलासी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

वहीं हादसे में घायल ट्रक चालक और खलासी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के चलते फोरलेन पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक और डंपर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

गोरखपुर में सीएम सिटी के घाटों पर सुरक्षा नदारद, एक ही दिन में उठीं तीन मासूमों की अर्थियां

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  gorakhpur

Published :  28 May 2026, 10:07 AM IST