गाजियाबाद में पुलिस का खौफ खत्म: रास्ते में खड़े थे लोग, बजाया हॉर्न तो पड़ोसी ने गोली मारकर किया मर्डर

गाजियाबाद की एक कॉलोनी में देर रात हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। घर लौट रहे दो भाइयों के साथ अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चश्मदीदों के दावे, पुलिस की कार्रवाई और कई अनसुलझे सवाल इस मामले को और रहस्यमय बना रहे हैं। जानिए पूरी कहानी...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 July 2026, 10:53 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बाइक से लौट रहे दो भाइयों ने रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाया तो मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 25 वर्षीय विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके छोटे भाई गौरव के हाथ में भी गोली लगी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई।

रिश्तेदारों को छोड़कर लौट रहे थे दोनों भाई

विपिन कुमार अपने छोटे भाई गौरव के साथ पड़ोसी पवन के घर आयोजित पार्टी में शामिल थे। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों भाई रिश्तेदारों को लोनी बॉर्डर स्थित नहर पुलिया तक छोड़ने गए थे। देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में खड़े कुछ युवकों से उनका सामना हुआ। बाइक निकालने के लिए हॉर्न बजाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें-पत्नी को मायके भेज कर पतिदेव ‘सौतन’ के साथ बैडरूम में…नोएडा से हरदोई तक मचा बवाल, जानें पूरा मामला

पहले भाई को लगी गोली, फिर विपिन पर दागे दो फायर

घायल गौरव ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान सोनू नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली गौरव के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी ने विपिन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी जेब में रखे मोबाइल फोन से टकराई, जबकि दूसरी गोली पेट में लगी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना

विपिन के दोस्त पवन ने बताया कि उसके घर पर पार्टी थी और रिश्तेदारों को रास्ता नहीं पता था। इसलिए वे लोग दो बाइकों से उन्हें छोड़ने गए थे। लौटते समय रास्ते में खड़े युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू ने पहले विपिन को गोली मारी और उसके गिरने के बाद एक और फायर किया।

यह भी पढ़ें-गोरखपुर में आधी रात हाईवे पर गोलियों की गूंज… आखिर किसे तलाश रही थी STF, अस्पताल पहुंचते ही खुल गया बड़ा राज

मुख्य आरोपी फरार, पिता और पत्नी गिरफ्तार

घटना के बाद लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू के पिता ब्रह्मपाल और उसकी पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सोनू की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Location :  Ghaziabad

Published :  14 July 2026, 10:53 AM IST

Advertisement