खुद कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा पति और बोला-’मैंने उसे मार डाला’… दृश्य देखकर हर कोई रह गया दंग

गाजियाबाद के रावली कला गांव में सुबह एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 80 वर्षीय पति खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंचा। इस घटना ने रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वजह थी कि बुजुर्ग पति ने ऐसा कदम उठाया?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 May 2026, 3:54 PM IST

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली कला गांव में शनिवार सुबह ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 80 वर्षीय हरपाल ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी उर्मिला की बेरहमी से हत्या कर दी और खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। घटना के बारे में बताते हुए हरपाल ने पुलिस से कहा, “मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार दिया है।”

इस घटना ने पुलिस और गांव वालों को भी झकझोर दिया। सुबह करीब चार बजे, जब लोग नींद से जाग रहे थे, हरपाल पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिसकर्मियों को देखकर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दिखा भयावह दृश्य

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल रावली कला गांव स्थित मकान पर पहुंची। वहां, आरोपी अपनी बेटी के घर रह रहा था। पुलिस जब घर में पहुंची तो कमरे का दृश्य बेहद भयावह था। चारपाई पर 72 वर्षीय उर्मिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। उनके सिर और कान के पास कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के नाती कुणाल ने बताया कि माता-पिता किसी काम से मेरठ गए हुए थे। रात में वह और उसका भाई कमरे में सो रहे थे, जबकि नाना-नानी बाहर सो रहे थे।

UP News: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं मिलेगी राहत! आखिर क्यों जून-जुलाई में जिला नहीं छोड़ पाएंगे शिक्षक?

कुणाल के अनुसार, हरपाल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से अस्थिर चल रही थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती रहती थी। यही वजह बताई जा रही है कि मानसिक अस्थिरता और पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

बेटी गई थी शादी में

मृतका की बेटी का कहना है कि वह एक शादी में शामिल होने घर से बाहर गई थीं। सुबह फोन पर उन्हें यह भयानक घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि माता-पिता में झगड़ा होना आम था, लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा कि पिता अपनी ही पत्नी की हत्या करेंगे।

खुद थाने पहुंचने की सनसनी

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ। उसने खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मानसिक स्थिति, पारिवारिक विवाद और वारदात के अन्य पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Viral Video: सड़क पर बापू बन खड़ा था भूखा बच्चा, भीड़ ने किया नजरअंदाज, फिर नन्हीं परी ने दिखाई इंसानियत

गांव में फैला डर और शोक की लहर

घटना के बाद पूरे रावली कला गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बुजुर्ग दंपति के बीच की अनबन इतनी खौफनाक घटना में बदल जाएगी। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Location :  Ghaziabad

Published :  16 May 2026, 3:01 PM IST