हिंदी
मृतक समीर की प्रोफाइल फोटो (Img: Dyanmite News)
Fatehpur: फतेहपुर के खागा कस्बे से एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। किराये के मकान में रह रहे 34 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव निवासी समीर (34) खागा कस्बे में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता शमसुल हक ने बताया कि करीब 15 दिन पहले समीर एक महिला से शादी करना चाहता था। परिवार के इनकार के बाद वह घर छोड़कर खागा कस्बे में किराये के मकान में रहने लगा। परिजनों के अनुसार, वह महिला के साथ मुंबई जाकर नया जीवन शुरू करने की बात भी कर रहा था।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने आत्महत्या की बात को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि समीर ने फांसी लगाकर जान नहीं दी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
गौतमबुद्ध नगर में जल्द आएगी बाढ़! हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, 18 बाढ़ चौकियां एक्टिव
समीर की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल परिवार के आरोपों के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
Location : Fatehpur
Published : 19 July 2026, 11:05 AM IST
Topics : Fatehpur Khaga suicide suspicious death