
प्रेमिका के घर युवक की मौत (IMG: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए अंबेडकर नगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने प्रेमिका के परिजनों पर युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
अंबेडकर नगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर टड़वा गांव निवासी अमजद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका करीब 22 वर्षीय छोटा भाई अकमल गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बकेवर थाना क्षेत्र के शुकुराबाद निवासी एक युवती से फोन पर बातचीत करता था। तहरीर के अनुसार युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे और उसके भाई को परेशान करते थे।
Fatehpur: समझौते के नाम पर चौकी में युवक की पिटाई का आरोप, अस्पताल में भर्ती
आरोप है कि चार अगस्त को अकमल को फोन कर युवती के परिजनों ने अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में करीब साढ़े 11 बजे अकमल ने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। तहरीर के मुताबिक इसके बाद युवती के घरवालों ने भी फोन कर शाम पांच बजे तक घर पहुंचने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
Fatehpur: समझौते के बाद बदले हालात, अपर जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग
अमजद का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे पुलिस से सूचना मिली कि अकमल का शव फंदे पर लटका मिला है। उसने प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Location : Fatehpur
Published : 6 August 2026, 10:23 AM IST