हिंदी
नीलम पुल पर ट्रेन की चपेट में छात्रा की मौत (Img- Pinterest)
Faridabad: उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद जिले में नीलम पुल के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11वीं कक्षा की छात्रा तानिया (17) की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार की बची-खुची उम्मीद भी छीन ली। करीब 12 साल पहले पिता की मौत, 2023 में बेटे की रेलवे हादसे में जान जाने के बाद अब बेटी की मौत से मां पूरी तरह अकेली रह गई हैं।
बुधवार सुबह तानिया स्कूल जाने के लिए नीलम पुल के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में फंसे शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटनास्थल पर छात्रा का स्कूल बैग और किताबें बिखरी पड़ी थीं। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर मिला। उसी नंबर पर संपर्क कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मां सुदेश घटनास्थल पर पहुंचीं और बेटी का सामान देखकर बेसुध हो गईं।
परिजनों के अनुसार, करीब 12 वर्ष पहले तानिया के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद मां सुदेश ने दूसरों के घरों में काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया। लेकिन दिसंबर 2023 में 17 वर्षीय बेटे सुमित की भी इसी स्थान पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब उसी जगह बेटी तानिया की जान चली गई, जिससे परिवार पूरी तरह उजड़ गया।
Faridabad : बाल भवन के बच्चों से टॉयलेट में बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल, मामले में शुरू हुई जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तानिया शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। रेलवे की ओर से वहां लोगों को रोकने के लिए दीवार भी बनाई गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर पटरियां पार करते हैं। पुलिस ने लोगों से रेलवे लाइन पार करने के बजाय निर्धारित फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
Location : Faridabad
Published : 13 August 2026, 1:20 PM IST