Deoria News: गले से बहता खून और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल! जानिए क्यों देवर ने भाभी पर चला दिया चाकू

देवरिया के कसया रेलवे ढाला के पास चचेरे देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 September 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Deoria: सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रेलवे ढाला के समीप सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला पर उसके चचेरे देवर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायल महिला की हुई पहचान

घायल महिला की पहचान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रानी देवी (40) पत्नी गोविंद राजभर के रूप में हुई है। रानी देवी के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं, जिनमें वरुण 16 वर्ष, सलोनी 7 वर्ष निशा (8 वर्ष) की हैं।

Image

 

महिला काम से आई थीं देवरिया

बताया जा रहा है कि रानी देवी किसी काम से देवरिया आई थीं। इसी दौरान कसया रेलवे ढाला के पास उनके चचेरे देवर प्रहलाद ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए, जिससे वह जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गईं।

यह भी पढ़ें - Deoria News: सोते हुए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने दौड़ी मां और भाई भी बने निशाना

मौके पर पहुंची पुलिस

महिला पर हमला होते देख मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी प्रहलाद को पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया एक अदद चाकू भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से घटना के पीछे की वजह को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

वहीं घटना की सूचना मिलते ही रानी देवी के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रानी देवी के पति का 6 बरस पहले निधन हो गया निधन के बाद आरोपी प्रहलाद और रानी देवी के बीच नजदीकियां होने की बात भी कुछ लोगों द्वारा कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस पहलू समेत घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किस विवाद के चलते आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला किया।

Location :  Deoria

Published :  31 August 2026, 4:06 PM IST

Related News

Advertisement