एक झटके में सब कुछ खत्म! देवरिया में खुले बिजली के तार ने ली ग्राम प्रधान की जान, घर में मचा कोहराम

घर के पास पोखरी की ओर गए ग्राम प्रधान के साथ ऐसा क्या हुआ कि तीन घंटे बाद वह अचेत अवस्था में मिले? हादसे की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 September 2026, 7:44 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव में बृहस्पतिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोखरी के पास जमीन पर पड़ा था बिजली का तार

मृतक की पहचान 45 वर्षीय राम इकबाल यादव पुत्र लल्लन यादव, निवासी अहिरौली बघेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राम इकबाल सुबह करीब नौ बजे घर के पास स्थित पोखरी की तरफ गए थे। बताया जा रहा है कि पोखरी के पास जमीन पर बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गए।

ओमान के पास जहाज पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; आखिर MV Cape Dao पर कैसे बरसी आफत?

तीन घंटे बाद लोगों की पड़ी नजर

बताया गया कि करीब दोपहर 12 बजे आसपास मौजूद लोगों ने राम इकबाल को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद घटना की जानकारी तत्काल उनके परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस की मौजूदगी में राम इकबाल को तत्काल बनकटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है।

जब थाने के बाहर धरने पर बैठ गए बेजुबान! देवरिया में आवारा कुत्तों का जमावड़ा बना चर्चा का विषय, देखें तस्वीरें

परिवार में मचा कोहराम

राम इकबाल यादव अपने पीछे पत्नी गीता देवी और दो बेटों अनीश, 18 वर्ष और मनीष, 16 वर्ष समेत परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  24 September 2026, 7:44 PM IST

Related News

Advertisement