देवरिया के रुद्रपुर में बड़ा विवाद, कई लोग हिरासत में; अलर्ट जारी

देवरिया के रुद्रपुर स्थित पक्का चौक पर एक चबूतरे पर कार्य शुरू होने की सूचना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 June 2026, 7:09 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कस्बे में रविवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पक्का चौक स्थित एक संवेदनशील चबूतरे पर कार्य शुरू होने की सूचना मिली। सूचना फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध जताने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद प्रशासन तत्काल अलर्ट मोड में आ गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम), थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

Video: निचलौल-गोरखपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की चलती बस में शराब-बिरयानी पार्टी! महिला यात्रियों के सामने गंदी हरकत

अपर पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशील स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है।

बिना अनुमति नहीं होगा कोई निर्माण

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अन्य गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“…मुझे बदनाम किया गया”, सोशल मीडिया के भद्दे कमेंट्स पर हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

दो लोग हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Location :  Deoria

Published :  21 June 2026, 7:09 PM IST

Related News

Advertisement