पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

: देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बेलडाड़ रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बिहार निवासी अभियुक्त हेमराज यादव के बाएं पैर में गोली लग गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 November 2026, 9:48 AM IST

Deoria: देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बेलडाड़ रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बिहार निवासी अभियुक्त हेमराज यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

छह गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर की रात भलुअनी थाना क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे छह गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया था। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 183/26, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जजवलिया निवासी 20 वर्षीय हेमराज यादव वांछित था।

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन की मौत; दो घायल

जवाबी कार्रवाई में हेमराज के बाएं पैर में लगी गोली 

16 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमराज यादव अपने साथी जयसराज यादव निवासी वेदाचक शीतलपुरी, थाना सुरौली, देवरिया के साथ मोटरसाइकिल से पकड़ी बाजार होते हुए नकदह-फुलवरिया के रास्ते बेलडाड़ रोड पर आने वाला है। सूचना पर भलुअनी पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान अभियुक्त की ओर से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में हेमराज के बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विराट-रोहित के करियर पर कपिल देव का बड़ा बयान, किसे खेलना चाहिए और किसे लेना चाहिए संन्यास?

घायल अभियुक्त का मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार जारी

पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी जयसराज यादव फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घायल अभियुक्त का मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार चल रहा है।

फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location :  Deoria

Published :  17 November 2026, 9:48 AM IST