पुलिस ने हमारे मासूम बेटों को क्यों बना दिया चोर? देवरिया में खाकी की कार्रवाई से आहत महिलाओं का फूटा गुस्सा

देवरिया में सिलेंडर चोरी के एक मामले को लेकर दो महिलाओं की शिकायतों से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। दोनों ने अपने बेटों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 4:55 PM IST

Deoria: देवरिया जिले में सिलेंडर चोरी के एक मामले को लेकर दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। दोनों महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर अपने बेटों को गलत तरीके से चोरी के मामले में फंसाने और मुख्य आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

मुन्नी देवी ने बेटे अंकित को हिरासत में रखने का लगाया आरोप

पहले प्रार्थना पत्र में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मधुरा छापर निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय कैलाश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे अंकित गुप्ता को सुरौली पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में रखा है। उनका कहना है कि उनका बेटा अपने मामा के यहां गया था। महिला ने सिलेंडर चोरी के मामले में हिमांशु सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी पकड़ी बरारूद, देववारी को मुख्य आरोपी बताते हुए आरोप लगाया कि उसे पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया और उनके बेटे को फंसा दिया गया।

देवरिया में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित परिवारों में रोष (Img: Dynamite News)

Deoria Crime: देवरिया में गाड़ियों की टक्कर के बाद चली गोली, एक गिरफ्तार

संतोषी देवी ने नाबालिग बेटे को फंसाने की शिकायत की

वहीं, दूसरे प्रार्थना पत्र में संतोषी देवी पत्नी सुरेश सोनकर निवासी पकड़ी बरारूद, देववारी ने अपने बेटे रिक्की को गलत तरीके से चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उनका बेटा नाबालिग है और उसे हिरासत में लेने के बाद गोरखपुर भेज दिया गया है। उन्होंने भी हिमांशु सिंह को मुख्य आरोपी बताते हुए उसे छोड़ने तथा अपने बेटे को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है।

Deoria News: रील का शौक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते वीडियो शेयर करना युवक को पहुंचा गया थाने

पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग

दोनों महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित मुख्य आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपने बेटों को न्याय दिलाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या दोनों महिलाओं की शिकायतों में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? क्या सिलेंडर चोरी के मामले में वास्तविक आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी? यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

Location :  Deoria

Published :  12 November 2026, 4:55 PM IST