Deoria News: ‘पैदा होते ही बिका नवजात’… सनसनीखेज दावे की क्या है सच्चाई? प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

देवरिया मेडिकल कॉलेज में नवजात की बिक्री की वायरल खबरों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह झूठा बताया है। प्रशासन के अनुसार बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करने और अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 August 2026, 1:09 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक नवजात बच्चे को कथित तौर पर बेचे जाने की चर्चा को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने ऐसी खबरों को पूरी तरह अफवाह और झूठा बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिस बच्चे को लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आ रही थीं, वह बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।

प्रशासन ने अफवाहों का किया खंडन

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि बच्चे को बेचे जाने की बात सही नहीं है। प्रशासन ने बच्चे और उसके परिवार की पहचान सार्वजनिक करने से भी इनकार किया है। अधिकारी के अनुसार, बच्चे और परिवार का नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है, इसलिए उनकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

Deoria News: रात में अचानक बुझ गई 15 हजार घरों की बिजली, ट्रांसफार्मर में क्या हुआ कि मच गया हाहाकार?

लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से आगे प्रसारित करें। अधिकारियों का कहना है कि बिना तथ्य की पुष्टि के इस तरह की अफवाहें फैलने से न केवल लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होती है।

Deoria News: स्कूल बस का टायर फटते ही मची अफरा-तफरी, ई-रिक्शा से टकराई बस; चालक की मौत, 13 घायल

संदिग्ध मामले की तुरंत दें सूचना

अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में नवजात बच्चे की बिक्री या इस तरह का कोई अन्य वास्तविक मामला आता है तो वह तत्काल जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दे। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संवेदनशील मामले में अफवाहों के बजाय तथ्यों पर भरोसा करें और संदिग्ध या गलत सूचना मिलने पर उसे फैलाने के बजाय संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। प्रशासन का कहना है कि अफवाहों पर रोक लगाने में आम लोगों की जागरूकता और सहयोग बेहद जरूरी है।

Location :  Deoria

Published :  12 August 2026, 1:09 PM IST