मंदिर में शादी का सपना दिखाया… फिर शुरू किया असली खेल, देवरिया में नाबालिग की कहानी सुन लोग रह गए दंग

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के कथित शोषण का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़िता ने युवक पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 3:38 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के कथित शोषण का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पीड़ित लड़की ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

जानकारी के मुताबिक बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम संबंधों में फंसाया और मंदिर में शादी करने का दावा किया। वायरल वीडियो में लड़की ने कहा कि युवक लगातार उस पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं, बात न करने पर वह नस काटने जैसी धमकियां भी देता था।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के कहने पर उसने अपने घर से करीब 29 हजार रुपये चुराए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने बरियारपुर थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई।

चलती ट्रेन, बंद मोबाइल और अचानक गायब हुई प्रज्ञा… फिर बिहार में मिली ऐसी हालत में कि सब रह गए दंग

वहीं देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कई पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

UP Crime: जबरन नींव खोदने पर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड

सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  12 May 2026, 3:38 PM IST