दोस्तों के साथ गया था मनीष, लौटकर आया सिर्फ सीने पर चाकू का जख्म! इकलौते बेटे की मौत पर चीख-चीखकर बेसुध हुए माता-पिता

दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला 23 वर्षीय युवक वापस नहीं लौट सका। भलुअनी में विवाद के दौरान चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 September 2026, 11:09 AM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में चाकू लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्बा भलुअनी निवासी मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मनीष अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

घटना के बाद मनीष को गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

UP News Live: देवरिया में युवक की चाकू से हत्या, यहां पढ़ें यूपी की हर बड़ी खबर

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

UP Assembly Election 2027: महराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली का सियासी हाल; पूर्वांचल में वोटों का धुव्रीकरण

तहरीर मिलने के बाद दर्ज होगा मुकदमा

क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  11 September 2026, 11:09 AM IST