Deoria News: मेडिकल कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
देवरिया मेडिकल कॉलेज की पूर्वी बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच कचरे से उठ रही तेज दुर्गंध ने मरीजों, तीमारदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।