
पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक (Img: Dynamite News)
Deoria: जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर (कुल 362.4 लीटर) बरामद की है। मामले में बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त को सुंदरपार तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिंद्रा स्कॉर्पियो (BR 01PM 9469) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की बीच वाली सीट और डिग्गी में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 35 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (1680 पाउच, 302.4 लीटर) तथा 5 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर (120 कैन, 60 लीटर) बरामद हुई।
ये भी पढ़ें - Deoria: अंधेरी रात में टैंकर से निकल रहा था काला धन… जब पुलिस की टार्च पड़ी तो उड़ गए होश
पुलिस ने मौके से सोनू कुमार (19 वर्ष) पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी ग्राम मैरवा टोला सकरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना बनकटा में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Deoria: शादी का वादा, अश्लील वीडियो और फिर… वीडियो वायरल करने वाले दरिंदे के मोबाइल से खुले कई राज!
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा की गई।
Location : Deoria
Published : 3 August 2026, 7:14 PM IST
Topics : Bankata Police crime news Deoria News UP Police