
बघौचघाट पुलिस का एक्शन (Img: Dynamite News)
Deoria: बघौचघाट थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें - Deoria News: संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन’, जानिए किन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11:35 बजे मुखबिर की सूचना पर छितौनी गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र चौहान (25 वर्ष) पुत्र सुरेश चौहान और सोनू गोंड (20 वर्ष) पुत्र राजेश गोंड, दोनों निवासी पकड़ी छापर पटखौली, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें - Deoria News: डीएम के पहुंचते ही खुल गई स्कूलों की पोल, शिक्षक मौजूद फिर भी डिजिटल अटेंडेंस गायब; PTM रजिस्टर ने खोला बड़ा राज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHA10A3DHL04659) तथा तीन चोरी के पंपिंग सेट बरामद किए हैं। मामले में थाना बघौचघाट पर दर्ज मु0अ0सं0 142/2026, धारा 303(2), 3(5), 317(2) एवं 340(2) बीएनएस के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।
Location : Deoria
Published : 10 August 2026, 7:49 PM IST
Topics : crime news Deoria News UP Police