
अग्रसेन सेतु पर गड्ढे और दरारें (फोटो: डाइनामाइट न्यूज)
Deoria: देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र स्थित कपरवार घाट पर बने अग्रसेन सेतु की जर्जर हालत लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। राम-जानकी मार्ग पर स्थित इस महत्वपूर्ण पुल पर गड्ढे और दरारें उभर आने से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अग्रसेन सेतु देवरिया को पड़ोसी जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस पुल से प्रतिदिन ट्रक, बसें, निजी वाहन, व्यापारी और बड़ी संख्या में आम लोग आवागमन करते हैं। पुल की खराब होती स्थिति से यातायात प्रभावित होने लगा है।
Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा
पुल की हालत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
भारी वाहनों पर रोक लगने के कारण वाहन चालकों और व्यापारियों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत में देरी आम जनता की परेशानी और जोखिम दोनों बढ़ा रही है।
Deoria: टालमटोल से आजिज कक्षा-5 के छात्र ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से की फरियाद तब जागा विद्यालय
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
Location : Deoria
Published : 17 July 2026, 9:19 AM IST
Topics : Agrasen Setu Bridge Damage Deoria News PWD UP News