दिल्ली में शर्मनाक वारदात, कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से हैवानियत, दर्शन करने आई थी …

राजधानी दिल्ली में पिछले महीने चलती बस में 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अभी देश भूला भी नहीं थी कि अब सोमवार को किशनगंज और दक्षिणी दिल्ली में हुई ऐसी ही घटना से सहम गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 September 2026, 7:01 AM IST

New delhi:  राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिसकर्मी बताकर धमकाने लगे युवक

पुलिस के मुताबिक, किशोरी सोमवार शाम करीब सात बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों करीब साढ़े सात बजे मंदिर के पास स्थित एक पार्क में गए। इसी दौरान करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को कथित तौर पर धमकाने लगे। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं।

दिल्ली में SIR से मचा हलचल! 33 लाख को नोटिस, आडवाणी और केजरीवाल समेत कई बड़े नाम शामिल

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।  उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पार्क और उसके आसपास के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस उन लोगों की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है जो घटना के समय या उसके आसपास पार्क में मौजूद थे। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि कालकाजी मंदिर व लोटस टेंपल के पास श्रद्धालुओं और देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। बावजूद इसके मंदिर के ठीक पीछे किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने चौकसी के दावों पर सवाल खड़े किर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Location :  New delhi

Published :  22 September 2026, 6:35 AM IST