दिनदहाड़े खूनी खेल! Girlfriend से छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की सरेआम हत्या

समाज में अपराध का बोलबाला इस कद बढ़ गया है कि सड़क से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थान भी सुरक्षित नहीं रहे। एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरेआम बेखौफ होकर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी गई।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 31 July 2026, 6:39 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां डीडीए पार्क में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध किया। विरोध से नाराज़ आरोपियों ने उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला भी हमले में घायल हुई है।

हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पार्क में मौजूद कुछ किशोर कथित तौर पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। युवक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। वहीं डाइनामाइट न्यूज की टीम से बातचीत में  लोगों नें बताया कि  हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

इबादत के वक्त हैवानियत! अलीगढ़ में नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, काम मांगने पर दिया खौफनाक दर्द

पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित रूप से वारदात का वीडियो भी बनाया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस किशोर न्याय कानून के तहत आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए अदालत का रुख करने की तैयारी कर रही है।

आजमगढ़ में गोलियों की तड़तड़ाहट: खाकी की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ गो-तस्कर, 2 साथी फरार

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा और किशोर अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 6:39 PM IST