केक कटा, जश्न मना; फिर वायरल VIDEO ने मचा दिया हड़कंप! चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

नौतनवा थाना क्षेत्र की अड्डा बाजार पुलिस चौकी से जुड़ा बर्थडे केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SP शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों में लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 September 2026, 7:49 PM IST

Maharajganj: पुलिस चौकी... जहां कानून-व्यवस्था संभालने से लेकर फरियादियों की शिकायत सुनने तक की जिम्मेदारी होती है। लेकिन महराजगंज में एक पुलिस चौकी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चौकी के भीतर बर्थडे सेलिब्रेशन और केक काटने का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इसे गंभीरता से लिया। जांच बैठी और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता व पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वायरल वीडियो ने मचा दिया हड़कंप

पूरा मामला नौतनवा थाना क्षेत्र की अड्डा बाजार पुलिस चौकी से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। वीडियो में पुलिस चौकी के अंदर बर्थडे केक काटे जाने की गतिविधि दिखाई देने के बाद मामले को लेकर सवाल उठने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए और क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महराजगंज में पुलिस चौकी बनी जश्न का अड्डा, केक काटकर मनाया युवक का बर्थडे, अब होगा एक्शन!

जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता मिली

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों के आचरण में अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आई। इसके बाद एसपी ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने में देरी नहीं की। पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही पाए जाने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

चौकी प्रभारी समेत इन छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस मामले में अड्डा बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश यादव समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं। चौकी प्रभारी के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई होने से मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

SP शक्ति मोहन अवस्थी ने दिया सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की कार्रवाई के बाद महराजगंज पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को लगातार यह निर्देश दिए जाते रहे हैं कि वे अपने पदीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और पुलिस की गरिमा के अनुरूप आचरण करें। ऐसे में चौकी के अंदर बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई होना इसी अनुशासन व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

वीडियो के बाद तुरंत हुआ एक्शन

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह रही कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को नजरअंदाज नहीं किया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पहले जांच कराई गई और फिर जांच में सामने आए प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

Location :  Maharajganj

Published :  6 September 2026, 7:49 PM IST