हिंदी
धर्मांतरण (IMG: Pinterest)
Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में चर्च और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। मंगलवार को भदेसुवा गांव में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब राजस्व विभाग की टीम चर्च की जमीन की पैमाइश करने पहुंची। टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चर्च के बाहर जुट गए और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चर्च का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। चर्च के केयरटेकर राजेश गौतम की दो बेटियों ने ग्रामीणों से जमकर बहस की और किसी को परिसर के भीतर दाखिल नहीं होने दिया।
मंगलवार को पैमाइश पूरी नहीं होने के बाद अब प्रशासन ने बुधवार को दोबारा कार्रवाई की तैयारी की है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ भदेसुवा गांव पहुंचेगी और चर्च की जमीन की पैमाइश करेगी। प्रशासन का कहना है कि जमीन की वास्तविक स्थिति और उसके रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पूरे विवाद में सबसे अहम सवाल चर्च की जमीन को लेकर है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि जिस जमीन पर चर्च का निर्माण किया गया है, उसका मालिकाना हक किसके नाम दर्ज है और वहां निर्माण किस आधार पर हुआ।
रिश्वत से संपत्ति तक… 17 साल चला CBI का केस, IRCTC लखनऊ रीजन के पूर्व चीफ को जेल
स्थानीय लोगों ने चर्च से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में गरीब परिवारों को कथित तौर पर अलग-अलग सामान का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रभावित किया जाता था। उनके मुताबिक सिलाई मशीन, वाटर कूलर और साइकिल जैसी चीजें दिए जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय निवासी राम मिलन ने दावा किया कि गांव के करीब 15 परिवारों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। उनका आरोप है कि धर्म परिवर्तन के बाद इन परिवारों का स्थानीय धार्मिक आयोजनों में व्यवहार भी बदल गया है और वे हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों में चंदा देने से इनकार करते हैं।
ताश के पत्तों की तरह धंस रहा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जानिए अगस्त में कहां-कहां धंसी सड़क
विवाद बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने भी भदेसुवा गांव का दौरा किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी तरह के विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने से बचने को कहा।
इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा भी सक्रिय हो गई है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने धर्मांतरण के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त इंस्पेक्टर हजरतगंज संतोष पटेल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
Location : Lucknow
Published : 12 August 2026, 1:28 PM IST
Topics : Church Controversy Conversion Allegations Lucknow News religious conversion Uttar Pradesh News