Chitrakoot: आजादी का जश्न मनाने निकले थे, लेकिन रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार! दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

चित्रकूट में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। विद्यालय की ओर जा रहे छात्रों की दो बाइकों की टक्कर के बाद अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 August 2026, 11:12 AM IST
google-preferred

Chitrakoot: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मऊ थाना क्षेत्र के सिरौंधा मोड़ के पास हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे छात्रों को सामने से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

दो बाइक की टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ छात्र बाइक से विद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिरौंधा मोड़ के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ट्रक छात्रों को संभलने का मौका दिए बिना अपनी चपेट में ले गया। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़ें- महराजगंज के वन स्टाफ सेंटर से लड़की फरार, मचा हड़कंप; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में तीन अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फहद अली समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आजादी सिर्फ जश्न नहीं, जिम्मेदारी भी है… डिंपल यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हुए इस हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया। दो छात्रों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है।

Location :  Chitrakoot

Published :  15 August 2026, 11:12 AM IST

Advertisement