
जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 युवक की माैत (Source: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली के रूप में बताई गई है। वहीं, समशेर को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में कुएं के अंदर समरसेबल निकालने के लिए चार लोग नीचे उतरे थे। इसी दौरान वे कथित तौर पर कुएं में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में चारों की हालत बिगड़ गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों की मौत की सूचना सामने आई।
जहरीली गैस की चपेट में आए युवक (Source: Dynamite News)
घटना के बाद किड़हिरा गांव में हड़कंप मच गया। तीन लोगों की मौत की सूचना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Chandauli News: फर्जीवाड़े और आतंकवाद के आरोप पर भड़के नीमा डॉक्टर, CMO दफ्तर पर दिया धरना
फिलहाल कुएं के अंदर जहरीली गैस की मौजूदगी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Location : Chandauli
Published : 22 August 2026, 4:01 PM IST