चंदौली में सेक्स रैकेट के बड़े खेल का भंडाफोड़, तीन लड़कियां बरामद

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों को बरामद किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 11:22 AM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों को बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से रैकेट की दो संचालिकाओं और सात युवकों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क किन-किन स्थानों तक फैला हुआ है।

सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रैकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है

Location :  Chandauli

Published :  24 November 2026, 11:22 AM IST