
पारिवारिक लाभ योजना की राशि में गड़बड़ी का आरोप (IMG: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विधवा महिला सुमन देवी ने पूर्व पंचायत सहायक निशा भारती, उनके पिता और जीजा पर योजना की ₹30 हजार की सहायता राशि में से ₹15 हजार हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने और राशि वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़िता सुमन देवी का आरोप है कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिली ₹30 हजार की सहायता राशि में से ₹15 हजार उनसे ले लिए गए। उन्होंने मामले में पूर्व पंचायत सहायक निशा भारती, उनके पिता और जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?
महिला ने डीपीआरओ को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, कथित रूप से ली गई राशि वापस दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पूर्व पंचायत सहायक निशा भारती ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?
सेमरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि गुलाब राम ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
शिकायत सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब संबंधित विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन हो सकेगा।
Location : Chandauli
Published : 4 August 2026, 6:30 PM IST
Topics : Chandauli News DPRO Chandauli National Family Benefit Scheme Panchayat Sahayak Parivarik Labh Yojana