Chandauli: टंकी साफ करने चढ़ा था कर्मचारी, उतरा ‘मौत’ का करंट! चंदौली हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली के मुगलसराय नगर पालिका में पानी की टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मचारी राजेश कुमार की मौत हो गई। सहकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 August 2026, 8:27 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय नगर पालिका में पानी की टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से नगर पालिका के एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्विच ऑन-ऑफ करते समय लगा करंट

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय राजेश कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सोमवार को पानी की टंकी की सफाई के दौरान स्विच ऑन-ऑफ करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

 

Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद सहकर्मी राजेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी।

Location :  Chandauli

Published :  9 August 2026, 8:27 PM IST