15 दिन से अंधेरे में गांव… ट्रांसफार्मर बार-बार क्यों जल रहा है, आखिर कौन जिम्मेदार?

चंदौली के घूरो गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीण परेशान हैं। 25 केवी ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड और 63 केवी ट्रांसफॉर्मर की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 May 2026, 9:33 AM IST

Chandauli: ग्रामीणों के अनुसार, एक ही ट्रांसफॉर्मर पर 75 से 80 उपभोक्ताओं का लोड है, जो इसकी क्षमता से कहीं अधिक है। इसी कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार फुंक रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली बिल समय पर जमा करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।

63 केवी ट्रांसफॉर्मर का वादा अधूरा

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 महीने पहले 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर बार गर्मी बढ़ने पर यही समस्या सामने आ जाती है और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्मार्ट मीटर पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर और लाइन सुधार के बिना ही स्मार्ट मीटर लगाए गए। लोगों का कहना है कि विरोध के बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में मीटर लगाए गए। साथ ही छोटे बकाया पर भी बिजली काटे जाने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन

गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण पप्पू कुमार बिंद का कहना है कि पिछले साल भी यही समस्या हुई थी और आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं हुआ। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

नेता पहुंचे मौके पर, जांच के आदेश

हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता राणा सिंह मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रांसफॉर्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहा है। उन्होंने तुरंत 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और बाद में 63 या 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने के निर्देश दिए।

16 दिन बाद खुला सड़क हादसे का राज! बाइक सवार की मौत के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव

राणा सिंह ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। Uttar Pradesh Power Corporation Limited से जल्द समाधान की उम्मीद जताई गई है।

Location :  Chandauli

Published :  27 May 2026, 9:33 AM IST