Barabanki Accident: घर से निकला था… लेकिन वापस नहीं लौटा! माइनर में अचानक ये क्या हुआ; पूरा गांव सदमे में
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक किसान की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। घुघटेर थाना क्षेत्र के बीरमपुर मजरे अखाईपुर गांव का 27 वर्षीय युवक रामसेवक उर्फ बबलू, पुत्र अमर सिंह यादव, रोज़ की तरह अपने खेत की जुताई करने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसे नहीं पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।