
आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत (Source: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे लोगों के लिए सफर आखिरी सफर साबित हो गया। बबुरी थाना क्षेत्र के विट्ठवल कला गांव के समीप चकिया-मुगलसराय मार्ग पर देर शाम सीएनजी टेंपो और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सीएनजी टेंपो में सवार लोग पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विट्ठवल कला गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय राहुल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे में अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के प्रधान पवन कुमार भी घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 47 वर्षीय सूरज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
अन्य घायलों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। चकिया कोतवाली पुलिस के सहयोग से डंपर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सावधान! आज रात लगने जा रहा है साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्या आप पर पड़ेगा इसका साया?
पुलिस के अनुसार दुर्घटना चकिया-मुगलसराय मार्ग पर बबुरी थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Location : Chandauli
Published : 12 August 2026, 9:59 AM IST
Topics : Chandauli News Road Accident UP News