सावधान! आज रात लगने जा रहा है साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्या आप पर पड़ेगा इसका साया?

साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात 09:04 बजे से शुरू होगा। हरियाली अमावस्या पर लग रहा यह ग्रहण भारत में नजर आयेगा या नही?

Updated : 12 August 2026, 9:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त को लग रहा है। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर लगने वाले इस खगोलीय घटनाक्रम को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों में भारी उत्साह है। सूर्य और चंद्रमा की चाल से जुड़ी यह अनोखी घटना आसमान में एक खास दृश्य पैदा करेगी, जिसे देखने के लिए कई देशों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

जानिए कब से कब तक रहेगा ग्रहण

भारतीय समयानुसार, साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात 09:04 बजे से शुरू होगा। खगोलीय गणना के अनुसार, यह प्रक्रिया लंबी होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 13 अगस्त की रात 01:28 बजे होगा। लगभग साढ़े चार घंटे तक चलने वाले इस ग्रहण का यह समय भारतीय समयानुसार तय किया गया है।

Vastu Tips: आपके घर का मुख्य द्वार खोलता है तरक्की के रास्ते या लाता है बर्बादी? जानें यम और गृहक्षतिया दिशा का सच

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण?

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि यह घटना भारतीय समयानुसार रात के वक्त हो रही है और इसकी भौगोलिक स्थिति भारत के अनुकूल नहीं है, इसलिए देश में इसका कोई दृश्य प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां उसका 'सूतक काल' भी मान्य नहीं होता है। यही वजह है कि भारत में रहने वाले लोगों के लिए किसी भी तरह के धार्मिक प्रतिबंध या नियम लागू नहीं होंगे।

कहां-कहां आएगा नजर? इन देशों के लोग देख सकेंगे अद्भुत दृश्य

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दुनिया के उत्तरी और पश्चिमी गोलार्ध के हिस्सों में नजर आएगा। मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोप के अधिकतर देशों के लोग इस खगोलीय घटना को अपनी आंखों से देख सकेंगे। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव होने वाला है।

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हर वक्त रहता है चिड़चिड़ापन? मुख्य गेट का ये वास्तु दोष हो सकता है जिम्मेदार

क्या करें और क्या नहीं?

भले ही भारत में इसका धार्मिक सूतक या प्रभाव नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक और पारंपरिक रूप से कुछ सावधानियां हमेशा सुझाई जाती हैं। यदि आप उन देशों में हैं जहां यह ग्रहण दिख रहा है, तो नंगी आंखों से सूर्य को देखने से बचें। वहीं, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के दौरान मानसिक रूप से ईश्वर का स्मरण करना, खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालना और ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान व घर की शुद्धि करना शुभ माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Location :  New Delhi

Published :  12 August 2026, 9:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement