ऑटो में धक्का-मुक्की कर चेन उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार

जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही महिला की चेन चोरी करने वाली शातिर महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 March 2026, 9:00 PM IST

Gorakhpur: जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही महिला की चेन चोरी करने वाली शातिर महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन बरामद की है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में थाना बांसगांव पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 141/26 से जुड़े मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित महिलाओं को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान पूनम पत्नी विनोद और सुनीता पत्नी राजू, निवासी इमली गजपुर थाना गगहा तथा निशा पत्नी पप्पू, निवासी मिठाई गांव थाना ऊरुवा बाजार, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की एक चेन बरामद की है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप का अनोखा मामला; CJI के भाई को लगाया फोन, जस्टिस सूर्यकांत बोले- ऐसे तत्वों को छोड़ेंगे नहीं

घटना 24 मार्च 2026 की है, जब पीड़िता ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उन्होंने बड़ी ही सफाई से पीड़िता की चेन पार कर दी। घर पहुंचने पर जब महिला को घटना का एहसास हुआ तो उसने तत्काल थाना बांसगांव में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

पौड़ी में पहली बार Business Expo: देशभर के नामी संस्थान लेंगे हिस्सा, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

आरोपी महिलाओं ने किया चोरी का खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीति के तहत पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी की घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद बरामदगी भी सुनिश्चित की गई।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 25 March 2026, 9:00 PM IST