पौड़ी में पहली बार Business Expo: देशभर के नामी संस्थान लेंगे हिस्सा, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

कोटद्वार में पहली बार 27 से 29 मार्च तक हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का आयोजन होगा। इस एक्सपो में उद्योग, कृषि, स्टार्टअप और तकनीक से जुड़े कई बड़े संस्थान हिस्सा लेंगे। आयोजन में प्रदर्शनी, सेमिनार, कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर भी होंगे। यह युवाओं और उद्यमियों के लिए खास अवसर लेकर आएंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 March 2026, 6:21 PM IST
google-preferred

Pauri: कोटद्वार शहर में इस बार कुछ नया और खास होने जा रहा है। 27 से 29 मार्च तक यहां पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और आम लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। महाराजा गार्डन, तीलू रौतेली चौक के पास होने वाला आयोजन शहर के विकास और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कोटद्वार में पहली बार बड़ा बिजनेस मंच

जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योग, व्यापार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है। महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग के अनुसार, इस आयोजन में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की जानकारियां और अवसर मिल सकेंगे। खास बात यह है कि यह एक्सपो कोटद्वार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है।

पौड़ी गढ़वाल में 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों से होगा क्रॉस-चेक, जानें क्या है तैयारी का प्लान!

कई क्षेत्रों के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र

इस एक्सपो में आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, वेलनेस, कृषि और बागवानी, ड्रोन और यूएवी तकनीक, हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही फार्मा और पैकेजिंग सेक्टर से जुड़े उद्यमी भी अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन न सिर्फ व्यापारियों बल्कि किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए भी बड़ा मंच साबित हो सकता है।

बड़े संस्थानों की होगी भागीदारी

एक्सपो में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थान भी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और उत्तराखंड से जुड़े कई विभाग शामिल हैं। इन संस्थानों की मौजूदगी से एक्सपो का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।

जंगली जानवरों के आतंक से मुक्त हुई पौड़ी की फसलें; जानिए क्या है कृषि विभाग की नई घेरबाड़ योजना?

सेमिनार, कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर भी होंगे

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में मेगा प्रदर्शनी के साथ-साथ निर्यात से जुड़ी कार्यशालाएं, बिजनेस सम्मेलन, सेमिनार और उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा खरीदार-विक्रेता मीट और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। खास तौर पर एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जिससे आम लोगों को सीधे फायदा मिलेगा।

युवाओं और उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका

आयोजकों ने खासतौर पर नए व्यापार शुरू करने वाले युवाओं, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और आमजन से इस एक्सपो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यह आयोजन न सिर्फ जानकारी देगा, बल्कि नेटवर्किंग और नए अवसरों के दरवाजे भी खोलेगा।

Location : 
  • Pauri

Published : 
  • 25 March 2026, 6:21 PM IST

Advertisement