सड़क पर तड़पते रहे लहूलुहान युवक और खामोश तमाशा देखते रहे लोग! बदायूं के इस हादसे ने नम कर दी आंखें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में लल्ला धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 12:35 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नगर स्थित लल्ला धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर के बाद एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सड़क पर पड़े युवकों को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

बदायूं में गूंजेगा बाप्पा मोरया का जयकारा: गणेश चतुर्थी की तैयारियों से सजा शहर, मूर्तियों की बंपर खरीदारी

घायल को जिला अस्पताल भेजा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वजीरगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Budaun: शाम होते ही जाम के हवाले बदायूं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश

वजीरगंज थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  14 September 2026, 12:35 PM IST