
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में एक बुजुर्ग की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को बचाने के लिए आगे आए तीन अन्य लोग भी हमलावरों के निशाने पर आ गए और घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में किसी पुरानी रंजिश या किसी अन्य बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे तीन लोग भी घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Mainpuri News: पुष्पेंद्र की मौत के मामले में राहुल यादव गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कौन-कौन शामिल था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
बुजुर्ग की हत्या और तीन लोगों के घायल होने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजीरगंज थाने की पुलिस के साथ दो अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही घटनास्थल पर जरूरी कार्रवाई शुरू की। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- Maharajganj: दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था 2 साल का आयुष, अचानक घुसी गाड़ी और बुझ गया घर का चिराग
बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 13 October 2026, 3:42 PM IST
Topics : Budaun News Murder Case Wazirganj Crime