बाजार से घर लौट रहे संजय की जिंदगी पर मंडराया संकट! ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

खितौरा की साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे 42 वर्षीय संजय उर्फ बब्लू की बाइक बाला किशनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि पुलिस ने फरार ट्रैक्टर को उसके घर से कब्जे में ले लिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 11 October 2026, 9:38 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बाला किशनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रैक्टर को उसके घर से कब्जे में ले लिया है।

साप्ताहिक बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बारबरा गांव निवासी संजय उर्फ बब्लू पुत्र देवराज (42) रविवार को खितौरा की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आया था। जरूरी सामान खरीदने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाला किशनपुर गांव के पास अचानक मुड़े ट्रैक्टर की चपेट में उसकी बाइक आ गई।

टक्कर लगने से संजय सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।

जब पहली बार में ही हो गया था ऑपरेशन, तो दोबारा क्यों काटा पेट? बदायूं में डॉक्टर की लापरवाही पर सुलग उठा परिवार

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की सहायता से घायल संजय को सीएचसी बिल्सी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा भाई, सिपाही के धोखे से आहत युवती की मौत के बाद बदायूं में उमड़ा जनसैलाब

फरार ट्रैक्टर को पुलिस ने घर से किया बरामद

बताया गया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश की और उसे उसके घर से कब्जे में ले लिया। इस संबंध में नरैनी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  11 October 2026, 9:38 PM IST