जिस घर में गूंजे थे भजन, वहां गूंजी मां की चीखें: बदायूं में जागरण के अगले दिन सड़क हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत

बदायूं के एक घर में शुक्रवार रात भजन-कीर्तन और जागरण के बीच खुशियों का माहौल था। परिवार और रिश्तेदार धार्मिक आयोजन में जुटे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि अगले दिन एक ऐसी घटना होगी, जो पूरे परिवार की खुशियां छीन लेगी। आइए जानते है इस पूरे मामले के बारे में।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 14 November 2026, 3:42 PM IST

Budaun: जिस घर में शुक्रवार रात भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की गूंज थी, वहां शनिवार दोपहर चीख-पुकार मच गई। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में नाना के घर जागरण में शामिल होने आया पांच वर्षीय कार्तिक परिवार के साथ खुशियां बांट रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन एक सड़क हादसा उसकी जिंदगी छीन लेगा। उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत के दौरान मासूम कार्तिक पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मां और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जागरण में शामिल होने मां के साथ ननिहाल आया था कार्तिक

जानकारी के अनुसार, उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव निवासी शंकर लाल दीक्षित के घर शुक्रवार रात जागरण का आयोजन किया गया था। जागरण में शामिल होने के लिए संभल जनपद के सिहोरी गांव निवासी कार्तिक पुत्र राजू (5) अपनी मां अंशु दीक्षित के साथ शुक्रवार रात अपने नाना के घर आया था। परिवार के लोग जागरण की तैयारियों और आयोजन में व्यस्त थे। घर में धार्मिक कार्यक्रम के चलते उत्सव जैसा माहौल था।

Budaun Double Murder: सुबह चाय लेकर गई हिना, कमरे में थी अदनान और न्याज की लाश, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी

सड़क पार करते समय ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे कार्तिक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक ने बच्चे को देखकर उसे बचाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस स्थिति में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के दौरान मासूम कार्तिक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बच्चे की जान नहीं बच सकी।

मां की आंखों के सामने उजड़ गई खुशियां

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां अंशु अपने पांच वर्षीय बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बच्चे के आने से ननिहाल में खुशियां थीं, उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Budaun Accident: डिलीवरी देने निकले युवक की सड़क पर उजड़ी दुनिया, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया बच्चे को बचाने के प्रयासों पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है। वहीं पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है अग्रिम विधि कार्रवाई प्रचलित है

Location :  Budaun

Published :  14 November 2026, 3:42 PM IST