हिंदी
मृतका के परिवारजन (Image Source: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूजर की रहने वाली 22 वर्षीय सुनीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भकोरा निवासी सतीश के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग शुरू कर दी थी।
सुनीता के मायके वालों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार लगातार बदलता गया और उस पर दबाव बढ़ता रहा।
घटना वाले दिन शाम के समय अचानक सुनीता की तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष उसे तुरंत जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
केंद्र का बड़ा फैसला, बारिश से प्रभावित गेहूं पर गुणवत्ता मानकों में ढील, MSP पर पूरी खरीद
मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण सुनीता को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाया गया, जिससे उसकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj Crime: प्रेम प्रसंग में युवती की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमी गंभीर
इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज जैसी कुरीति आज भी बेटियों की जान ले रही है, जिसे खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
Location : Budaun
Published : 18 April 2026, 2:29 PM IST
Topics : Budau News Budaun Police crime news Dowry UP Police