इलाज का झांसा, कच्चा मकान और 10 साल का बच्चा… फिर जो हुआ वह भयावह

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर 10 वर्षीय बालक से कुकर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओझा के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 June 2026, 8:12 AM IST

Banda: बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां झाड़-फूंक के नाम पर एक 10 वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ओझा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झाड़-फूंक के बहाने घर से ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, गांव का ही रहने वाला मंगेश तिवारी झाड़-फूंक और ओझाई का काम करता है। आरोप है कि 6 जून की रात करीब 8 बजे वह 10 वर्षीय बालक को झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने कच्चे मकान में ले गया था। वहीं उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे बच्चा डर के कारण कई दिनों तक चुप रहा।

बांदा में एक कॉल और एक झांसा… फिर ऐसे टूटा ठगी का पूरा नेटवर्क

परिजनों के शक से खुला पूरा मामला

मामला तब सामने आया जब परिजनों ने सोमवार को बच्चे को दोबारा ओझा के पास भेजने की बात कही। इस पर बच्चा अचानक घबरा गया और जाने से साफ इनकार कर दिया। उसके व्यवहार पर परिजनों को शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह रोने लगा और पूरी घटना बता दी। यह सुनते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए।

थाने में दी तहरीर, तुरंत दर्ज हुआ केस

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और मंगेश तिवारी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और लगातार दबिश दी जा रही है।

Amethi Road Accident: टांडा-बांदा राजमार्ग पर प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन परिवार उजड़े

मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Banda

Published :  10 June 2026, 8:12 AM IST