
चेंजिंग रूम में मिली शबनम की लाश (IMG: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली के एक शोरूम के चेंजिंग रूम से नाबालिग लड़की का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि मामला मोती नगर के 5/8 ब्लॉक का है, जहां कल शाम करीब 7 बजे हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की इसी शोरूम में काम करती थी। इस घटना के बाद परिवार ने सूरज नाम के युवक पर आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की शाम करीब 7 बजे इस घटना का पता चला। जब चेंजिंग रूम की जांच की गई तो वहां शबनम का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतका नाबालिग है और उसके परिवार वालों ने उसकी उम्र करीब 16 साल बताई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने सूरज नाम के युवक पर शबनम की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि सूरज का रिश्ता उनके परिवार से भी जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूरज शबनम की बड़ी बहन का देवर है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली में आधी रात को हुई अंधाधुंध फायरिंग: बाल-बाल बचा कांस्टेबल, गैंग लीडर चीनू को लगी गोली
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शोरूम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले शोरूम में कौन-कौन मौजूद था और वहां से किसका आना-जाना हुआ था।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 12:25 PM IST