Bareilly News: इलाज कराने गया था, मिली खौफनाक मौत! बरेली में मरीज पर गिरी एक्सरे मशीन, परिजनों ने अस्पताल घेरा

बरेली के आर्य अस्पताल में एक्सरे के दौरान मशीन गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 August 2026, 1:09 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के आर्य अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे कराने पहुंचे बुजुर्ग के ऊपर एक्सरे मशीन गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति संभाली।

नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मिश्रीलाल को पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजनों के मुताबिक, उपचार के लिए उन्हें आर्य अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकीय जांच के क्रम में मंगलवार को उन्हें एक्सरे कराने के लिए ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि एक्सरे की प्रक्रिया के दौरान अचानक मशीन मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई। भारी मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Bareilly: रात में तीन युवकों की अचानक बिगड़ी तबीयत, सुबह एक की मौत… नशे के कारोबार पर उठे गंभीर सवाल

मौत के बाद भड़के परिजन

मिश्रीलाल की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। सीओ और कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाकर शांत कराया।

Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान

पोस्टमॉर्टम से परिजनों का इनकार

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और एक्सरे मशीन मरीज के ऊपर कैसे गिरी, इसकी जांच की जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  12 August 2026, 1:09 PM IST