शादी का झांसा, गुप्त कमरे की कैद और चंगुल से भागी बेटी! जानिए बलरामपुर में दबोचे गए उन तीनों दरिंदों का असली सच क्या है?

शादी का वादा कर 19 वर्षीय युवती को घर से ले जाने का आरोप, लखनऊ के एक कमरे में रखने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 September 2026, 5:23 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लखनऊ के कमरे में रखने का आरोप

परिजनों की शिकायत के अनुसार, युवती को बहला-फुसलाकर उसके घर से ले जाया गया था। आरोप है कि उसे लखनऊ में एक कमरे में रखा गया और वहां डराया-धमकाया गया। हालांकि, युवती किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और अपने घर वापस पहुंची। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

गोदाम में होना था सैकड़ों टन अनाज, मौके पर मिला खाली! बलरामपुर में 59.59 लाख की हेराफेरी का खुलासा

पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की तलाश

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तुलसीपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर सुराग जुटाए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

गुलहरिया तिराहे से तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान गुलहरिया तिराहे के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समशाद, छोटकन उर्फ समीम और रिजवान के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम गुदरा के निवासी बताए गए हैं।

जिस कमरे में हंसता था परिवार, वहीं पड़ी थी दो लाशें! बलरामपुर कांड में आखिर ऐसा क्या हुआ जो उजड़ गया हंसता-खेलता घर?

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयंत्री प्रसाद, मुख्य आरक्षी अजीत यादव और आरक्षी शशिकांत शामिल रहे।

Location :  Balrampur

Published :  14 September 2026, 5:08 PM IST