बस में हुई शर्मनाक हरकत… युवती को बचाने के लिए चालक ने उठाया हैरतअंगेज कदम

बलरामपुर में रोडवेज बस में युवती के साथ हुई छेड़खानी ने पूरे शहर को हिला दिया। बस में मौजूद यात्रियों और स्टाफ के विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिर कौन था यह शख्स और किस हिम्मत से उसने बस में युवती के साथ ऐसा किया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 3:11 PM IST

Balrampur: प्रयागराज से गोंडा होते हुए बलरामपुर आ रही रोडवेज बस में एक 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोपी 55 वर्षीय व्यक्ति ने बार-बार युवती को हाथ-पैर से छूकर परेशान किया। युवती के विरोध के बावजूद वह नहीं रुका और यात्रियों व स्टाफ के विरोध को भी नजरअंदाज किया।

यात्रियों और स्टाफ ने की कोशिश

बस में मौजूद यात्रियों और स्टाफ ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी उल्टा बदतमीजी करने लगा और लगातार युवती को परेशान करता रहा। युवती की चीख-पुकार के बीच स्थिति बिगड़ने लगी और वह काफी घबरा गई।

खुद कुल्हाड़ी थाने पहुंचा पति और बोला-’मैंने उसे मार डाला’… दृश्य देखकर हर कोई रह गया दंग

चालक और परिचालक ने दिखाया साहस

बस के चालक बृजेश यादव और परिचालक ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए साहसिक कदम उठाया। उन्होंने बस को सीधे नगर कोतवाली पहुंचाया। इस साहसिक कदम की वजह से युवती सुरक्षित रही और आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले किया गया।

UP News: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं मिलेगी राहत! आखिर क्यों जून-जुलाई में जिला नहीं छोड़ पाएंगे शिक्षक?

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

कोतवाली पहुंचते ही चालक और परिचालक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Balrampur

Published :  16 May 2026, 3:11 PM IST