अगर शादी नहीं हुई तो… सुबह-सुबह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई युवती, 5 घंटे तक थमी रहीं सबकी सांसें

बलिया में प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब पांच घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 6:08 PM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी (सतहवा) गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

सुबह-सुबह मच गया हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बाराडीह लवाई पट्टी निवासी युवती सुबह करीब 4:30 बजे गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भीमपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीढ़ियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से युवती तक पहुंचने का प्रयास किया। लगातार समझाने-बुझाने के साथ उसके प्रेमी से फोन पर बात भी कराई गई। शादी को लेकर बातचीत और समझाइश के बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। करीब पांच घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पहले रोटी मांगी… फिर देखते ही देखते बन गया रणक्षेत्र, भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले लात-घूंसे

तीन साल के प्रेम संबंध का दावा

पूछताछ में युवती ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी एक युवक से उसका पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक ने अब शादी से इनकार कर दिया है और उसके परिवार वालों ने उसकी शादी किसी अन्य जगह तय कर दी है। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ बलरामपुर में फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता

पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवती को सुरक्षित बचा लिया। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ballia

Published :  23 July 2026, 6:08 PM IST